अलग-अलग घटनाओं में धारदार हथियार से व्यापारी समेत दो की हत्या, तनाव के बाद पुलिस तैनात, कार्रवाई शुरु
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बीती शाम अलग-अलग व्यापारी समेत दो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गंभीरपुर थाना में फैजुल्लाह पुर गांव में गांव निवासी दया राम यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र राम बचन का बुधवार को दोपहर में उनके भाई व भतीजे से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा शांत होने पर दयाराम बाजार लगभग 8 बजे जैसे ही घर पहुंचा पहले से ही घात लगाकर चाकू से प्रहार किया गया, परिजन आनन-फानन में दयाराम को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया मृतक के साले ने मृतक के साले ने गम्भीर पुर थाना में चार व्यक्तियों के खिलाफ थाना ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना पर थाना गंभीर पुर, सी ओ आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज थाना के कोईनहा बाजार में मुख्य चौक पर बक्सा व्यवसाय 24 वर्षीय शिव शंकर ठठेरा की कैची से घोप कर हत्या कर दी गई। मामला दो वर्गों का होने के चलते तनाव हो गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा था। सुबह व्यापारियों में लामबंदी हो रही थी।



























































Leave a comment