अनावश्यक रूप से व गलत स्थान पर नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे शौचालय के निर्माण कार्य के विरोध में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को दिया ज्ञापन
आजमगढ़ आज 2 जून ,कुंवर सिंह उद्यान पार्क में अनावश्यक रूप से व गलत स्थान पर नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे शौचालय के निर्माण कार्य को रोकने हेतु आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को ज्ञापन दिया
ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जनता के पैसे की बंदरबांट करने के लिए कुंवर सिंह उद्यान में गलत स्थान पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है इस संबंध में ई ओ साहब अनुरोध करने के बाद भी नहीं सुन रहे कह रहे हैं कि यह काम नगरपालिका का है नगर पालिका अपने मन से काम करेगी कार्यकर्ताओं ने कहा नगर पालिका की काबिलियत सबके सामने है जो है उसकी साफ सफाई तो हो ही नहीं पा रही है, पार्कों का विकास जनता के लोगों द्वारा किया जा रहा है,फिर भी इन्हें शर्म नही आ रही, अब इनकी मनसा पैसे की बंदरबांट की है इसीलिए ऐसे कई कार्य नगर पालिका द्वारा आनन-फानन में कराए जा रहे हैं जिससे जनता के पैसे का पूरा दुरुपयोग हो रहा है और ई ओ तो अपने आप को सबसे बड़ा मालिक समझ बैठे हैं, ठीक ढंग से बात भी नहीं कर रहे और मनमानी पर उतारू हैं इसकी पूरी जानकारी और जांच की मांग करने हेतु आज हम लोगों ने माननीय मंडल आयुक्त महोदय को मांग पत्र दिया जिसे अपर आयुक्त महोदय ने लेते हुए कहा कि हम इस पर कार्रवाई करेंगे जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने देंगे ज्ञापन देने वालों में रविंद्र कुमार एडवोकेट, सुनील कुमार वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा ,धर्मवीर शर्मा ,प्रवीण कुमार गौड़, आर पी श्रीवास्तव, सुनील कुमार ,जैनेंद्र चौहान ,दिनेश चंद्र राय,हिमांशु सिंह आदि शामिल रहे,नेतृत्व जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने किया।



























































Leave a comment