भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने ग्रामीण विकास कार्यों में हुए धांधली का लगाया आरोप, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आयुक्त ग्राम विकास ने दिया जांच का आदेश
अतरौलिया आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने राज्यपाल को एक शिकायती पत्र लिखकर अवगत कराया कि विगत वर्ष के कार्यकाल में समापन एवं नए प्रधानों के चुनाव के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विकासखंड अतरौलिया, महाराजगंज ,कोयलसा, सठियांव एवं अहिरौला मे करोड़ों करोड़ों रुपए का इंडिया मार्का रिबोर हैंडपंप सरकार की मंशा के अनुरूप लाइट ,सीमेंट बेंच ,आदि के नाम पर प्रत्येक विकासखंड में लगभग 5-5 करोड़ का घोटाला किया गया है। इन लोगों के द्वारा लगाए गए अधिकांश बिल वाउचर फर्जी है जिसको संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ को एक कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण का स्थलीय एवं अभिलेख की जांच कर 15 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे ब्लॉक की में ग्राम सभाओं में ना तो कहीं सौर ऊर्जा लाइट लगी है ना शासन के अनुरूप कहीं लाइट लगी है वही इंडिया मार्का रीबोर तथा सीमेंट बेंच आदि में करोड़ों रुपए का घपला किया गया है। मेरे द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से जांच करवाने का निर्देश दिया गया है जिसे संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ग्राम विकास ने 15 दिन के अंदर स्थलीय जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मेरे द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई कराई जाएगी तथा जनता का हक जनता तक पहुंचाया जाएगा ।आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने विधायक निधि की रकम बढ़ाकर विकास कार्यों को और गति देने का कार्य किया है अब उत्तर प्रदेश का समग्र विकास होगा,और विकास कार्यों में तेज़ी आएगी।



























































Leave a comment