स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन न्याय के लिए पहुंचे एस पी दरबार, नहीं हो रहा कोई कार्रवाई : आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के थाना महराजगंज स्थित महेशपुर निवासी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन न्याय के लिए पहुंचे एस पी दरबार, नहीं हो रहा कोई कार्रवाई जिसमें ओमकार मिश्रा ने बताया कि स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी कांत मिश्र एक प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उनकी ख्याति को बस इतने से ही समझा जा सकता है कि आज भी महाराजगंज बाजार के मुख्य चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित है । वे आजादी की लड़ाई में भाग लेने के साथ ही सामाजिक उत्थान के लिए भी कार्य किया करते थे । बालिका शिक्षा की दशा सुधारने के लिए उन्होंने सन 1986 में महेशपुर गांव में ही बालिका जूनियर विद्यालय की स्थापना की थी । वर्तमान में इस विद्यालय के प्रबंधक उन्हीं के परिजन ओंकार नाथ मिश्र हैं । उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हीं के गांव के निवासी कुछ लोग विद्यालय परिसर में बीते कुछ हफ्ते पूर्व विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर विद्यालय के जरूरी कागजात व कई अन्य सामानों को चुरा ले गए । और आए दिन धमकी देते रहते हैं इस संबंध में उनके महाराजगंज थाने पर सूचना दिया परंतु उन्हें न्याय नहीं मिला । पीड़ित ओंकार नाथ मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर न्याय का गुहार लगायी है और आरोपियों पर कारवाई का मांग किया है फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है |



























































Leave a comment