Latest News / ताज़ातरीन खबरें

33 वर्ष लगातार सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री हुई सेवानिवृत्त,सी एच सी पर दी गई विदाई

अतरौलिया आजमगढ़। 33 वर्ष लगातार सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री हुई सेवानिवृत्त,सी एच सी पर दी गई विदाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर लगातार 33 वर्षों तक एएनएम के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री गिरजावती को फूल माला व अंग वस्त्र देकर विदाई की गई। गिरजा वती 1984 में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर नौकरी ज्वाइन की तथा 1989 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर आई। इस दौरान उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते हुए कोरोना काल के दौरान भी जगह जगह कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया तो वहीं अस्पताल परिसर में भी लोग गिरजावती को नाम से बख़ूबी जानते थे । गिरिजावती बहुत ही सरल स्वभाव व ईमानदार, मृदुभाषी होने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। 38 वर्ष लगातार स्वास्थ्य विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिलाओं में प्रसव से लेकर टीकाकरण तक के लिए लोग उन्हें हमेशा ढूंढते थे ,वही नगर पंचायत में भी उनकी अपनी खास पहचान थी ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज उन्हें सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने फूल माला अंग वस्त्र मोमेंटो देकर उनका सम्मान बढ़ाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh