Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश बगैर पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

खुटहन  जौनपुर 30 मई : पिलकिछा गांव के खोभरिया पूर्वा में सोमवार को सुनसान स्थल पर महुआ के पेड़ से फंदे के सहारे झूलते शव को देख कर हड़कंप मच गया । उक्त गाँव निवासी सुरेंद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र सूरज सुबह शौंच के लिए घर से निकला था। बहुत देर हो जाने के बाद भी वापस न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी । वही घर से लगभग चार सौ मीटर दूर सुनसान  जगह पर महुआ के पेड़ से फांसी पर सूरज के झूलते शव को देख चीख पुकार मच गयी। स्वजनों ने जल्दी-जल्दी  फंदा काट शव नीचे उतार घर लाया गया। जहाँ पहुंचे एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh