Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धर्म परिवर्तन के मामले का पुलिस ने किया खुलासा हिंदू जागरण मंच ने कहा विरोध करने पर हम लोगों पर किया गया हमला पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में पुस्तक व पंपलेट बरामद


आज़मगढ़। जिले में धर्म परिवर्तन की एक और सूचना आने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार करते हुए मौके से भारी मात्रा में धार्मिक पुस्तक और पंपलेट बरामद किया गया। बताते चलें कि ठीक एक हफ्ता पहले बवाली मोड़ के आगे पुराने पुल के पास ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
आज कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुआ ग्राम सभा में एक घर में धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया। सूचना के बाद पहुंचे हिंदू जागरण मंच के लोगों ने इसका विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन पर हमला बोल दिया गया। हिंदू जागरण मंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें व पंपलेट बरामद किए गए।
इस बाबत एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि धर्मांतरण होने की सूचना पर पुलिस ने मौके से मोहरिल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस तह में जानने कोशिश कर रही है कि इन लोगों द्वारा कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh