Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोचिंग में दोस्ती, सेक्स और वीडियो वायरल की धमकी लड़की ने जाने देने की कोशिश


लखनऊ। राजधानी में ठाकुरगंज के एक व्यक्ति ने बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। चार वर्ष से प्रताड़ना झेल रही युवती ने घर वालों को जानकारी दी तो एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के मुताबिक छात्रा ठाकुरगंज स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले हरदोई रोड निवासी ओसामा से दोस्ती हो गई।
पीड़िता के मुताबिक ओसामा अक्सर उसे घूमने के लिए कहता था लेकिन वह जाने को तैयार नहीं होती थी। करीब चार वर्ष पूर्व ओसामा एक मकान में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर शांत कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वह जब भी शादी की बात छेड़ती तो ओसामा टाल मटोल करने लगता था। छात्रा को मिलने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। जिसके कारण छात्रा ओसामा की बात मानने को विवश हो जाती थी।
पिता के मुताबिक एक महीने पूर्व बेटी ने फांसी लगाने का प्रयास किया था लेकिन समय रहते उसे रोक लिया गया था। छात्रा ने ओसामा की करतूत परिवार वालों को बता दी थी। पिता के मुताबिक वह ओसामा के घर गए थे। जहां आरोपी के पिता ने अभद्र व्यवहार किया था। जिसके बाद छात्रा के पिता ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकमदा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने हरिश्चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh