Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अतरौलिया में बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान बिजली चोरी में कई घरों के काटे गए कनेक्शन

अतरौलिया आज़मगढ़। अतरौलिया में बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान बिजली चोरी में कई घरों के काटे गए कनेक्शन। शासन के निर्देश पर लगातार बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा बिजली का लोड कम करने के लिए अभियान चलाकर बिजली की चेकिंग की जा रही है जिसके क्रम में आज नगर पंचायत में बिजली चोरी रोकने के लिए मेगा अभियान चलाया गया। इस दौरान कई घरों में बिजली की चोरी ,बायपास कनेक्शन की जांच के दौरान बिजली काटी गई। इस संदर्भ में अवर अभियंता अवधेश पाल ने बताया कि आज लगभग 15 से 20 घरों के कनेक्शन चेक किए गए जिसमें बिजली के 7 बकायदार मिले जिनकी बिजली काटी गई। वही कुछ बकायेदारों की पहले से बिजली काटी गई थी जो बिना बकाया जमा किए ही बिजली का उपयोग कर रहे थे उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी, के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जो भी बकायदार बिना कनेक्शन के है उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। यह मेगा अभियान चल रहा है लोग अपना बकाया जल्द से जल्द जमा करें ।जिनका कनेक्शन नहीं है वह कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें अन्यथा विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह मेगा अभियान अभी जून तक चलेगा तत्पश्चात आगे भी निरंतर चलता रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh