Latest News / ताज़ातरीन खबरें

69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन को देखते हुए सभावार लेखा टीम नियुक्त


आजमगढ़ 28 मई-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु विधान सभावार लेखा टीम की नियुक्त की गयी हैं। उन्होने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा 344-गोपालपुर हेतु खण्डीय प्रान्तीय खण्ड लोनिवि जिवाकान्त श्रीवास्तव, वि0स0 345-सगड़ी हेतु सहायक लेखाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय संतोष सिंह, वि0स0 346-मुबारकपुर हेतु खंडीय लेखाधिकारी पीएमजीएसवाई लोनिवि0 प्रेम प्रकाश, वि0स0 347-आजमगढ़ हेतु वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी अधिशासी अभियन्ता आरईडी रवीन्द्र कुमार वर्मा, वि0स0 352-मेंहनगर हेतु खण्डीय लेखाधिकारी, निर्माण खण्ड लोनिवि रामफेर को लेखा टीम के रूप में नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन समाप्ति तक कार्य करेंगे।
इसी के साथ ही सम्भागीय लेखाधिकारी (खाद्य) आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ राम बचन राम, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय संयुक्त विकास आजमगढ़ अनिल कुमार राय, वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी, लघु सिंचाई आजमगढ़ अरविन्द सिंह को लेखा टीम हेतु आरक्षित किया गया है। 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं इनकी अवहेलना क्षमय नही होगी तथा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। 

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-28.05.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh