सहारा इंडिया बैंक के उपभोक्ताओं ने सहारा इंडिया के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अतरौलिया आजमगढ़।बूढ़नपुर अतरैठ के ग्रामीणों ने गौराहरदो के महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में सहारा इंडिया बैंक के उपभोक्ताओं ने अतरैठ बाजार में विरोध प्रदर्शन किया ।विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले उजागीर वर्मा, अजय वर्मा, प्रवेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता ,रविकांत तिवारी, विजय नारायण उपाध्याय, संतोष, रंगीलाल, संजय सहित अनेक उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि उपभोक्ताओं का आरोप है कि सहारा बैंक द्वारा हम उपभोक्ताओं की गाढी कमाई जमा करा ले गए। किस्त पूरा होने के बावजूद भी समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। उजागिर वर्मा ने बताया कि बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए एक एक रुपया कमाकर के ₹80हजार रुपया का फिक्स डिपाजिट 10वर्ष के लिए तीन गुना राशि के लिए जमा किया। अपनी पत्नी के नाम से 10 वर्ष से अधिक बीत चुका है लेकिन अभी तक बैंक द्वारा भुक्तान नही किया जा रहा है ।2 वर्ष से बैंक का चक्कर काट रहे हैं लेकिन आश्वासन के सिवा अभी तक कुछ नहीं मिला ।अजय वर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा किसी तरह से ₹50 प्रतिदिन की दर से 2 वर्ष के लिए पैसा जमा किया गया। बैंक द्वारा मेरे भी पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है ।अगर समय से पैसा नहीं मिलेगा तो उस पैसे का क्या फायदा ।बैंक का चक्कर काटकर थक चुके हैं। कुमारी ने बताया कि मेरा ₹80हजार सहारा बैंक में जमा है जो मुझे अभी तक मिला नहीं मिला ।बेटी की शादी में कर्ज लिया है। पैसा मिल जाता समय से तो कर्ज दे कर किसी तरह से मुक्ति मिल जाती ।महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि मेरा भी 50,हजार से अधिक राष्ट्रीय सहारा बैंक में जमा है अभी तक एक भी पैसे का भुगतान नहीं मिल पाया है ।बैंक का चक्कर काटकर थक चुके हैं फिर भी पैसा अभी तक नहीं मिला। विजय नारायण उपाध्याय ने बताया कि मैं भी ₹80हजार रुपया तीन साल के लिए फिक्स किया था। लगभग 2 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है अभी तक मेरा भुगतान नहीं हुआ ।हमारी तरह से हजारों लोग अपने पैसे के लिए बैंक का चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ताओं ने यह भी चेतावनी दी कि शीघ्र ही अगर हम सभी के पैसे का समय से भुगतान नहीं किया गया तो हम उपभोक्ता राष्ट्रीय सहारा बैंक कोयलसा में ताला जड़ने को बाध्य होंगे ।



























































Leave a comment