Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री के सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में चला जनजागरूकता अभियान

आजमगढ़ : आज दिनांक 27 मई 2022 को  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री के सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के बंधा मोड़ पर प्राइवेट बस के ड्राइवरों को यातायात पुलिस के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने अपने वाहन को चिन्हित स्थान से पैसेंजर लेने बवाली मोर नरौली और अन्य स्थानों पर अनावश्यक ना रुकने को बतलाया गया अपने बस में सीट से ज्यादा पैसेंजर ना लेने को हिदायत दी गई इसके अलावा शहर के रोडवेज पर रोडवेज के ड्राइवरों को रोडवेज परिसर के बाहर वाहनों को लगाने के लिए मना किया इसके अलावा भवर नाथ के समीप परिवहन विभाग का वर्कशॉप में भी ड्राइवरों को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ में सभी जगहों पर यातायात से संबंधित पंपलेट बांटे गए यह सारे अभियान यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा के नेतृत्व में किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh