बहू से हुई मारपीट में घायल ससूर की हुई मौत
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सोमारू बिन्द 60 साल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिवार वालों का कहना है कि बीते एक सप्ताह पहले सोमारू बिन्द ने अपनी बहू को किसी बात को लेकर लाठी और डंडे से पीट दिया था जिसमें बहू को काफी चोट भी आई थी। जहां उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहु के मयके वालों को घटना का पता चला तो वह लोग मौके पर पहुंचे और बहु के ससूर सोमारू बिंद को लाठी डंडे से पीट दिये जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिये भेज दिया।



























































Leave a comment