Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रामबचन महाविद्यालय खुरासों में सड़क सुरक्षा को लेकर चला महाअभियान

फूलपुर।फूलपुर तहसील क्षेत्र के खुरासो स्थिति रामबचन महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर महाअभियान शुरू किया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।छात्रों को पोस्टर वितरित किये गए शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा के तहत बालिकाओं सहित अधयापकों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को परिवहन के नियमों का जानना अति महत्वपूर्ण है।बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं कम हों इसके लिए जागरूकता अभियान और रैलियां भी जरूरी है।
हम सब अपने अपने जानने वालों को बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाने के लिए कहे।दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परिवाहन के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।उन्होने छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया गया।साइबर ठगी से बचने के लिए कई बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें।सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें।किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण,एटीएम कार्ड नंबर,पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें।एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें।किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।डायरेक्टर रामाश्रय ने कहा कि छात्र अपने अपने घरों सहित मुहल्ले में भी परिवहन के नियमों का पालन कराने को प्रेरित करें।वाहन चालकों को रोककर नियम को बताए।इस दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नारे लगाए।इस मौके पर योगेश उपाध्याय,नैय्यर रज़ा,मनोज,मोहम्मद सलीम,कनीज़ फातिमा,चंद्रेश,दिलीप सहित काफी संख्या में छात्राए थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh