Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर से स्कूलों में गूंजेगी प्रार्थना : बदलापुर

बदलापुर : सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के तहत पूरे प्रदेश में पिछले महीने मंदिर-मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को उतारवाए गए थे। मंदिर, मस्जिद और अन्य धर्मस्थलों से उतरवाए गए लाउटस्पीकर अब स्कूल और मदरसों को दिए जा रहे हैं। जिसका प्रयोग स्कूल, मदरसों में पीटी, प्रार्थना, गोष्ठी, सभा और अन्य कार्यक्रमों के दौरान किया जाएगा। इसी क्रम मे बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुरानी बाजार मे स्थित प्राथमिक विद्यालय को चौकी प्रभारी घनश्यामपुर अनिल कुमार ने धार्मिंक स्थल से प्राप्त एक माईक व एम्लीफायर प्राथमिक विद्यालय को दिया। इस मौके पर विनोद मोदनवाल, अर्जुन तिवारी, प्रिंस जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh