Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर के केराकत में गरजा बाबा का बुलडोजर

केराकत, जौनपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के अवैध अतिक्रमण को लेकर फरमान जारी होते ही प्रदेश भर हड़कंप मच गयां प्रदेश भर में सड़क के किनारे किए गये अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में मंगलवार को केराकत तहसील मुख्यालय पर सरायबीरू रोड पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्यवाही से व्यापारियों ने हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय, नगर पंचायत के ईओ संदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने केराकत नगर में कोतवाली चौराहे से मरी माई मंदिर तक अवैध कब्जा को जेसीबी से ध्वस्त कराया।

अभियान के दौरान प्रशासन ने सड़क की दोनों पटरियों पर अवैध ढंग से लगाए गए टप्पर व गुमटियां उखाड़ फेंकी और स्थायी निर्माण को ध्वस्त कराया। अभियान से पूर्व अधिशासी अधिकारी और तहसील प्रशासन ने व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन ने बुलडोजर से कब्जा हटाया। इस अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh