Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने विकासखंड करंजाकला का जाना हाल,ब्लाक प्रमुख के कार्यो की सराहना

 

करंजाकला जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ब्लाक मुख्यालय करंजाकला का सोमवार दोपहर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विकासखंड करंजाकला व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का हाल जाना, विकास कार्यों को संतोषजनक पाए जाने पर ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना की, तथा ब्लॉक को आधुनिक यंत्रों से लैस कराने पर भी जोर दिया। 

सोमवार जिलाधिकारी व ज्वाइन मजिस्ट्रेट ने करंजा कला विकासखंड मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यालय का हाल जाना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने पुष्पगुच्छ देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया, इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, तथा अधूरे निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने का भी निर्देश दिया जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहां की सभी ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों का संबंधित अधिकारी सुबह जाकर जायजा ले किसी भी तरह से गांव में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं होनी चाहिए इस दौरान ब्लाक प्रमुख का कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का सराहना की कहा  कि मनरेगा में धन की कमी नहीं आएगी। गांव के विकास कार्य मनरेगा से कराएं। समग्र गांव में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। एक-एक करके वह एडीओ पंचायत के कक्ष बीडीओ पंचायत के कक्ष का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज के रखरखाव को सही तरीके से रखने का निर्देश दिया,ब्लॉक मुख्यालय को सीसीटीवी कैमरे से लैस कराने का भी निर्देश दिया।इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजकला का भी हाल जाना, इस दौरान पीएचसी पर पेयजल की सुविधा, मेडिसिन रजिस्टर,खुन जांच की सुविधा तथा वैक्सीनेशन के बारे जानकारी ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला को सुंदर और स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार मम्मन ने सभी अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया और ब्लॉक को मॉडल ब्लॉक बनाने का नियम को भरोसा दिया। बीडीओ आरडी यादव, एडीओ रमेश यादव ,एडीओ सांख्यिकी सुरेंद्र यादव, डॉ योगेश सिंह, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, धीरज मिश्रा, सर्वेश यादव, रमेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh