मनायी गई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व बाबू बालेश्वर लाल की 35 वी पुण्यतिथि
आज़मगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व बाबू बालेश्वर लाल जी की 35 वी पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में जिला मुख्यालय पर स्थित तमसा प्रेस क्लब के हाल में 27 मई दिन शुक्रवार को 10 बजे से मनाई जाएगी । इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रति समर्पित एवं पत्रकारिता जगत में कार्य करने वाले पत्रकारो को एसोसिएशन की जिला इकाई की तरफ से स्व . बाबू बालेश्वर लाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।
जनपद मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी तहसील अध्यक्ष व तहसील इकाई के सदस्य एवं जिला पदाधिकारी व सभी सदस्य अवश्य रूप से समय से कार्यक्रम स्थल ट्रेज़री आफिस के सामने तमसा प्रेस क्लब के हाल में पहुंचेगे।
उक्त आश्य की जानकारी जिला अध्यक्ष बृज भूषण उपाध्याय ने दिया।



























































Leave a comment