Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराए जाने का मामला एक बार फिर आया सामने ,पुलिस हुई सक्रिय

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया। शहर के रोडवेज इलाके में बवाली मोड़ के समीप स्थित एक मकान में बनाए गए चर्च में रविवार की सुबह प्रार्थना सभा के बहाने बुलाए गए लोगों के धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुई 
जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया
धर्मांतरण की सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
इस दौरान घर में बने चर्च में शामिल लोगों के बीच पुलिस देख अफरा तफरी मच गई। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने पुलिस का विरोध किया लेकिन पुलिस के तेवर को देख सभी ठंडे पड़ गए।
इस कार्रवाई का विरोध करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
इस अवसर पर विहिप बजरंगदल के गौरव रघुवंशी,अरविंद मोदनवाल,गजेंद्र सिंह,शशांक तिवारी,राघवेंद्र मिश्रा, हिमांशु राज, अरविंद अग्रवाल,संतोष गुप्ता, जित्तू सोनकर, अंकु गुप्ता, अभी निषाद ,सूरज निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh