Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकारों पर नहीं आने देंगे किसी भी प्रकार की आँच- रामनरेश प्रजापति

जौनपुर- पत्रकार एकता संघ वाराणसी मंडल का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर रामनरेश प्रजापति ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष  ने कहा कि अपने जीते जी पत्रकारों पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे।उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन तथा अराजक तत्वों द्वारा उत्पीड़न किए जाने जैसी घटनाएं घट जाती हैं और पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह पत्रकारों की कलम को किसी भी प्रकार से कमजोर न समझें यदि ऐसा हुआ तो सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे वह जरूर उठाए जाएंगे।

पत्रकार एकता संघ के संस्थापक जुनेद सानी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी की संस्तुति पर उनकी संगठन के प्रति निष्ठा,लगन समर्पण और सक्रियता को  देखते हुए  उन्हें वाराणसी मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर पूर्ण रुप से विश्वास जताया है कि वाराणसी मंडल को और अधिक मजबूती प्रदान कर संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh