प्रेम में पागल दो युगलों के बीच, खेल खेल में ... शादी के लिए हुए...…..
अम्बारी /आज़मगढ़ : "प्यार में लोगवा बीमार काहें होला"
आज कल प्यार करना आम बात हो गई है । पहले प्यार को पवित्र माना जाता था परन्तु आज प्यार के बहाने मासूम बच्चियों को बहला फुस शिकार बनाया जाता है। ऐसा ही एक मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जौनपुर जिले ग्राम मलहज निवासी मंगेश बिन्द नाम का युवक का बनपुरवा निवासिनी 19 वर्षीय लड़की से प्यार हो गया और जब प्यार हो गया तो शारीरिक संबंध न बने ये सम्भव कहाँ। सम्बन्ध के बाद पेट होने की सूचना परिवार वालों के कान तक पंहुच गई तो परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए । ऐसे में लड़की की मां ने लड़के पर शादी का दबाव बनाने लगी तो कल लड़के के परिवार वालों ने बदनामी के डर से प्राचीन झारखंड शिव मंदिर मकसुदिया ( अम्बारी) में तारीख लड़की पक्ष से मिलने की तारीख निश्चित की औऱ सुलह समझौते का प्रयास किया । मौके पर ग्रामसभा के प्रधान भी मौजूद रहे और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शादी कर लेने की बात कही पर बात न बनते देख चौकी प्रभारी अम्बारी वीरेंद्र सिंह को सूचित कर दिए । चौकी प्रभारी द्वारा कानून धारा बताने मात्र से ही लड़के ने शादी के लिए हाँ कर दी और मन्दिर पर मौजूद पुजारी ने विधि विधान के साथ शादी करवा दी।



























































Leave a comment