Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा के गढ़ में फूंका गया अखिलेश यादव का पुतला हिन्दू मंदिर के लिए दिये गये कथित बयान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया निन्दनीय


आजमगढ़। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर ज़िले में भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री का कलक्ट्रेट पर पुतला फूंका।
हिन्दू मंदिर के लिए दिए गए कथित बयान को कार्यकर्ताओं ने निंदनीय बताया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने अखिलेश पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस सम्बंध में एसपी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान राधामोहन अग्रवाल, शिवम मिश्र मुख्य रूप से मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh