मऊ में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ओबीसी की गिनती से परहेज को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा दो-सूत्रीय ज्ञापन
मऊ । घोसी ।जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम मऊ को दो सूत्रीय जनहित के मुद्दों का ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग किया गया।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में उसरी खुर्द में मासूम की मौत पर कांग्रेस का आक्रोश
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ब्लॉक बड़रांव के ग्राम उसरी खुर्द निवासी दलित परिवार के राजू की पुत्री अभिषेक नंदनी (उम्र लगभग 13 वर्ष) का निधन 08.09.2026 को सर्पदंश से हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव ले गए, पर वहां पर सर्पदंश की जीवनरक्षक दवा उपलब्ध नहीं थी। दवा के अभाव में उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।स्वास्थ्य केंद्र बड़राव की स्थिति बहुत दयनीय है, वहाँ पर कभी भी समय से स्वास्थ्य कर्मी ही नहीं उपलब्ध रहते है जिसके कारण कई मरीज़ों ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया है ।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि यह केवल एक बच्ची की मौत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुई हत्या है। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो नंदनी आज जिंदा होती। यह अति गंभीर मामला है।
कांग्रेस की मांग:
इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर विषैले जीव-जंतुओं के काटने की दवा, विशेषकर सर्पदंश की दवा, इस बरसात के मौसम में प्रत्येक स्तर पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी और की जान न जाए।
जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग:
दूसरे ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जनगणना अधिसूचना में ओबीसी वर्ग को शामिल नहीं किया गया और जाति पूछने के लिए ओपन-एंडेड तरीका अपनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि ओपन-एंडेड तरीके से जातियों को हजारों टुकड़ों में बांट दिया जाएगा, जिससे ओबीसी की सही आबादी, शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाएगा।
ज़िलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा, _कांग्रेस अध्यक्ष श मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही यह मांग कर चुके हैं। तेलंगाना मॉडल जैसा बेहतर मॉडल मौजूद होते हुए भी ओबीसी कॉलम न जोड़ना और ड्रॉप-डाउन सूची न देना, ओबीसी को उसके हक - आबादी के अनुपात में आरक्षण और भागीदारी - से वंचित रखने की साजिश है।"_
कांग्रेस ने मांग की है कि जनगणना फॉर्म में ओबीसी वर्ग का अलग कॉलम जोड़ा जाए और पहले से मौजूद जातियों की ड्रॉप-डाउन सूची प्रकाशित कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर ,उदयप्रताप राय, रमेश यादव, रामरतन पटेल, शिवाजी कन्रौजिया, मनोज गिहार, हफिजुरहमान, सुरेश राजभर, रामविलास मौर्य, सत्यराम यादव ,ओमप्रकाश गुप्ता ,प्रेमशिला, शैलेन्द सिंह, संजय चौहान ,अमरनाथ योगी, गुलशन कुमार ,राजकुमार यादव,साधु यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो उपस्थित रहे।

























































Leave a comment