सहारनपुरमस्जिद प्रकरण को लेकर एआईएमएआईएम ने धरना प्रदर्शन के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मस्जिद के पुनर्निर्माण समेत तीन मांगें उठाईं
घोसी।मऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में एआईएमएआईएम पार्टी की मऊ जिला इकाई द्वारा घोसी तहसील प्रांगण में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष फैज अहमद की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अशोककुमार सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में सहारनपुर में ध्वस्त की गई मस्जिद का दोबारा निर्माण कराने, मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने तथा इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द बोलने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष फैज अहमद ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है। संगठन अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता के साथ कानून का पालन होना चाहिए और किसी भी धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सैय्यद रिजवान ने कहा कि सहारनपुर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया जाए और मस्जिदों तथा मदरसों के खिलाफ होने वाली बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव जमालुद्दीनखान, जिलाकोषाध्यक्ष सैय्यद रिजवान, आसिफ शेख, नूर शेख, शाबीर शम्सी, मौलाना ताहिर, मो. आमिर, असअद, मो. शाहिद, अंसार अहमद, जिला सचिव नदीम अहमद, रफीउल्लाह अंसारी, मुशीर खान, एजाज, फरहान, फिरोज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, जाफर शेख और आकिब अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

























































Leave a comment