जनता दर्शन में डीएम की संवेदनशील पहल, दिव्यांग को ट्राइसाइकिल, असहाय महिला को मिला योजनाओं का सहारा
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के आज आयोजित जनता दर्शन में एक दिव्यांग फरियादी तथा एक अन्य असहाय एवं गंभीर रूप से बीमार महिला अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। दोनों फरियादियों की स्थिति देखकर जिलाधिकारी संवेदनशील हुए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संबंधित योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
ग्राम सोनहुला रामनगर निवासी कल्पनाथ पुत्र चंचल, जो दिव्यांग हैं, ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला दिव्यांगजन अधिकारी को तत्काल पत्रावली तैयार कर स्वीकृत कराने तथा फरियादी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिव्यांगजन विभाग द्वारा तत्काल पत्रावली तैयार कर उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।
दूसरे प्रकरण में ग्राम सिरजम निवासी पूजा देवी पत्नी मनोज ने अपनी दोनों किडनी खराब होने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने उनकी असहाय स्थिति को देखते हुए राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा जिला प्रोबेशन विभाग की संचालित योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादी के साथ आई उनकी दो छोटी पुत्रियों को भी प्रोबेशन एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए भी प्रेरित किया।
जिलाधिकारी की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से दोनों फरियादी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल समस्याओं का समाधान कर पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना की।























































Leave a comment