Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गैस रिसाव से दुकान में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ राख
देवरिया।जनपद के बैतालपुर में एक चाय की दुकान में गैस रिसाव से आग लग गई। इस घटना में दुकान के मालिक रामू गौड़ गंभीर रूप से झुलस गए।
सुबह सुबह दुकान खोलने के बाद सारा काम सामान्य रूप से चल रहा था।तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और दुकान के अंदर फंसे रामू गौड़ को सुरक्षित बाहर निकाला।
झुलसे हुए रामू गौड़ को तत्काल नजदीकी प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।























































Leave a comment