आजमगढ़: कोनौली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास अनियंत्रित होकर कुर्सियों से लदी पिकअप पलटी। क्षेत्र में मची अफरातफरी। बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचा
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोनौली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में प्लास्टिक की कुर्सियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।जानकारी के अनुसार, पिकअप (UP 65 QT 7815) जौनपुर से प्लास्टिक की कुर्सियां लादकर मऊ जा रही थी। कोनौली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के समीप अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद वाहन विपरीत दिशा की ओर घूम गया। हालांकि, भदोही जनपद के भाऊ सराय निवासी चालक मो. परवेज पुत्र अब्दुल मन्नान इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद वाहन विपरीत दिशा की ओर घूम गया। हालांकि, भदोही जनपद के भाऊ सराय निवासी चालक मो. परवेज पुत्र अब्दुल मन्नान इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित बच निकले।हादसे के बाद सड़क पर प्लास्टिक की कुर्सियां बिखर गईं, सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और पलटी हुई पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस चौकी प्रभारी गंभीरपुर अभिषेक सिंह ने पुष्टि की कि अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप को सीधा कर दिया गया है और यातायात व्यवस्था सामान्य है।

























































Leave a comment