ठाकुर मंदिर से बाइक हुई चोरी, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोर ने दिया वारदात
देवरिया कपरवार। बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार स्थित ठाकुर मंदिर के सामने से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। घटना पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित ने कपरवार चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कपरवार निवासी मुन्ना सहानी ने शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक ठाकुर मंदिर के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक माह के भीतर कपरवार चौराहे से दो बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश है।
पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
























































Leave a comment