Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आठ निरीक्षक-उपनिरीक्षकों समेत 10 अधिकारियों के तबादले

•जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष जारी आदेश, कप्तानगंज को मिला नया थानाध्यक्ष

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अमित शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटी, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से थाना फूलपुर में निरीक्षक अपराध, तथा निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी/सीटीसी/चुनाव सेल बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को प्रभारी सीटीसी/डीसीआरबी से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मेहनगर, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गम्भीरपुर, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना जहानागंज तथा उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस लाइन से थाना निजामाबाद भेजा गया है। एक अन्य आदेश में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष कप्तानगंज नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज से स्थानांतरित कर क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh