चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
देवरिया।सलेमपुर क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा।
जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उनके निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
प्रशासन ने जुलूस आयोजकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। जुलूस निर्धारित मार्ग से अनुशासित तरीके से निकाला गया और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने सभी नागरिकों, आयोजकों तथा पुलिसकर्मियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना से ही ऐसे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

























































Leave a comment