सपा नेता विजय रावत ने बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एस डीएम बरहज को ज्ञापन
देवरिया।आज मंगलवार को बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर बिजली समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बरहज एस डीएम से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसकी देन से आज भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव के चौहान टोले की जनता भुगत रही हैं अगर अड़तालीस घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ धरने पर वही गाँव में बैठने का काम करूँगा। उत्तर प्रदेश की योगी व भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था की हम स्मार्ट सिटी बनाएँगे लेकिन भाजपा की सरकार बनने गाँव गाँव स्मार्ट मीटर लगा दिया जिससे प्रदेश की जनता परेशान है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश यादव अमित प्रधान विजय प्रताप चौहान सुदर्शन चौहान विकास यादव संजय सिंह राहुल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

























































Leave a comment