Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

देवरिया।कपरवार : मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका, राजपुर नौका टोला कपरवार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास अतुल पाराशर ने भगवान शिव के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भोले बाबा के विवाह के मंगल गीतों का ऐसा रसपूर्ण गायन किया कि श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। पूरा पंडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कथा व्यास अतुल पाराशर ने कहा कि भगवान शिव का चरित्र त्याग, तप, करुणा और लोककल्याण का संदेश देता है। उनके विवाह प्रसंग के श्रवण से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और मंगल का वास होता है।

कथा के व्यवस्थापक राम आशीष पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

दैनिक यजमान के रूप में अवधबासी मिश्र, डॉ. गौतम मिश्र, राजकिशोर पटेल, अशोक प्रसाद जायसवाल, जय नारायण मिश्र एवं अजय मिश्र ने संयुक्त रूप से व्यासपीठ का पूजन एवं आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh