Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन के प्रथम पावन सोमवार को शिवमय हुआ पूरा क्षेत्र:सुबह से शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जलालपुर, अंबेडकरनगर: सावन के प्रथम पावन सोमवार को पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और 'हर-हर महादेव' के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
श्री शीतला माता मठिया मंदिर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया, बेलपत्र व धतूरा अर्पित किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।स्थानीय भक्त विकास निषाद ने कहा, "सावन का यह पहला सोमवार सच में अद्भुत रहा। मंदिर में आज इतनी भीड़ उमड़ी कि जैसे पूरा जलालपुर ही शिवमय हो गया हो। हर तरफ बस 'हर-हर महादेव' की गूँज है। मुझे विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ ने आज जितने भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका, सबकी आराधना स्वीकार की होगी।वहीं मालीपुर स्थित बाबा झारखंडी महादेव, जलालपुर के शिवाला मंदिर और पारा स्थित महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से पूजन का दौर चलता रहा। मंदिरों के बाहर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती थीं। पूरा जलालपुर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और इस दिन ने हर भक्त के हृदय में आस्था की नई ऊर्जा का संचार किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh