Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत गांव में पसरा एक दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों गहरे पानी में समाए अस्पताल में चिकित्सको ने किया मृत घोषित

लालगंज /आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के कालीचाबाद गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कालीचाबाद गांव निवासी अंशु मौर्य (17 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पोखरे में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए किनारे पर खड़ा अल्तमस (16 वर्ष) तुरंत पोखरे में कूद गया, लेकिन बचाव के प्रयास में वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकालकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh