कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह की पहल पर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर का बदला गया जर्जर तार
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध मंदिर महेन में स्थित बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में काफी दिनों से लगे हुए बिजली के तार जर्जर हो गए थे जिसके वजह से बार-बार फाल्ट हो रहा था जिसको लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया इसके तुरंत बाद मंदिर परिसर के जर्जर तार को बिजली विभाग द्वारा बदल दिया गया कांग्रेस नेता रवि प्रताप सिंह ने बिजली के तार को बदलने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत किया। जिस पर अभियंता राम रतन के नेतृत्व में जर्जर तार तत्काल बदल दिया गया और विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई जिस मंदिर व्यवस्था समिति के लोगों को काफी राहत मिली सावन के पुनीत अवसर पर श्रद्धालुओं का इस मंदिर पर आने-जाने का ताता लगा रहता है सभी लोगों ने अनिल गोस्वामी और रवि प्रताप सिंह के कार्यों की सराहना की।

























































Leave a comment