Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवा जोश की गूज, ज्ञान छापर से बरहज तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बिस्मिल की समाधि पर किया नमन

देवरिया।स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने के लिए युवा जोश संगठन के तत्वावधान में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्ञान छापर से शुरू होकर बरठा, मईल अंडिला, बरेजी होते हुए के शहीद स्मारक पैना से बरहज स्थित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि भागलपुर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अमर बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल के साथ शुरू हुआ तिरंगा यात्रा के लिए सुबह से ही ज्ञान छपरा में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा और शहीदों के चित्र लिए सैकड़ों युवाओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ यात्रा शुरू की। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। शहीद स्मारकों पर रुककर युवाओं ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यात्रा का मुख्य आकर्षण डीजे, घोड़ा, ढोल नगारे, 100 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे युवाओं ने कंधे पर उठा रखा था। बरहज पहुंचने पर यात्रा का समापन अनंत पीठ आश्रम में स्थित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल पर हुआ। वहां युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अवसर पर आश्रम पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज,अमित पांडे संस्थापक, अध्यक्ष अर्जुन दुबे जिला अध्यक्ष, प्रणय मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, भरत शुक्ला, संकट मोचन तिवारी, प्रिंस तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, विशाल ठाकुर, आकाश पांडे,पारथेश्वर पांडे, सर्वेश पांडे,अभय कुमार पांडे,सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में युवा साथी काफिले की शोभा बढ़ा रहे थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh