Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवभूमि खेल महोत्सव में जीएम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन,  खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

देवरिया सलेमपुर । नगर पंचायत सलेमपुर स्थित जीएम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देवभूमि खेल महोत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 16 से अधिक विद्यालयों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

जीएम एकेडमी की अंडर-12 बालक कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान, अंडर-17 बालक कबड्डी एवं अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि अंडर-17 बालिका खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 9 की छात्रा नाव्या मिश्रा ने 200 मीटर दौड़ तथा नित्या यादव ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

श्री द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के खेल शिक्षक सनी प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा एवं कुद्दूस के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में पीजी कॉलेज आश्रम, बरहज के राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। जीएम एकेडमी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराती है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय की इस व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यही प्रतिभाएं एक दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, क्षेत्र तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh