Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरयू नदी काजल स्तर बढ़ा

देवरिया । बरहज, सरयू नदी का जल बढ़ रहा है बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र में दहशत, आवागमन बाधित होने की आशंका बढ़ गया है।

  नदी अब खतरे के निशान से महज 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे परसिया देवार, विशुनपुर देवार सहित पूरे दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी गति से जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही आवागमन बाधित हो जाएगा, जिसका सीधा असर व्यवसाय और रोजमर्रा की दिनचर्या पर पड़ेगा।

विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि लगातार मांग के बावजूद प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। परसिया के ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद ने कहा कि बाढ़ आते ही दियारे के छोटे-छोटे टोले पानी में घिर जाते हैं। पानी भरने से रास्ते बंद हो जाते हैं, जिससे इलाज, पशुओं के चारे और व्यापार पर सबसे अधिक असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र के लोगों का मुख्य व्यवसाय दूध बेचना है। नदी में नाव बंद होने पर दुग्ध विक्रेताओं को भारी कठिनाई होती है। दो माह तक भुखमरी जैसी स्थिति बनी रहती है। ग्रामीण कन्हैया पांडे, सिदेनी यादव, लल्लन यादव और मजनाथ यादव ने कहा कि यदि जलस्तर यूं ही बढ़ता रहा तो प्रशासन द्वारा चलाई जा रही नाव का संचालन भी बंद करना पड़ेगा।

वहीं बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh