Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

देवरिया।ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। घटना बुधवार को तुर्तीपार के पास की है।

 लवरछी गांव निवासी ताज मोहम्मद (55) पुत्र स्व. मुल्लाह बरहज स्टेशन से भटनी-बरहज पैसेंजर ट्रेन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 11 बजे तुर्तीपार के सामने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पत्नी के अनुसार ताज मोहम्मद काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले उन्हें एक कुत्ते ने भी काट लिया था, जिसके बाद से वे काफी बेचैन रहते थे। उनकी पत्नी रबड़ी खातून ने बताया कि वे सुबह से घर से निकले हुए थे। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वे सुबह वाली ट्रेन से कहीं गए हैं। घर वाले उनकी तलाश कर ही रहे थे कि दोपहर में सूचना मिली कि ट्रेन हादसे में उनकी मृत्यु हो गई है।

ताज मोहम्मद अपने पीछे पांच बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पांच बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटियां और दो बेटे इतिहास (26) व मेराज (17) अभी अविवाहित हैं।

पत्नी के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से वे बीमारी के कारण बेहद परेशान और बेचैन थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh