Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्यालय से चोरों ने एलसीडी उड़ाया

बिलरियागंज । कंधरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहलवानपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने कक्षा-6 के कमरे का कुंडा तोड़कर वहां लगा एलसीडी टीवी चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता राय स्कूल पहुंचीं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता राय ने बताया कि 5 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे जब वह स्कूल आईं, तो उन्होंने कक्षा-6 के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दरवाजे के पास लगा रंगीन एलसीडी टीवी गायब था।आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने इस संबंध में कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh