Politics News / राजनीतिक समाचार

आजमगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहले से ही मौके पर मौजूद रहे और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने आजमगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh