आजमगढ़: जानलेवा हमले के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद
आजमगढ़, बिलरियागंज। थाना बिलरियागंज पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जियाउद्दीन, अलाउद्दीन सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना बिलरियागंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान 10 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिछोरी नहर पुलिया के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
जावेद अहमद पुत्र सेराज अहमद, निवासी एकराम नगर, बिलरियागंज
मो. कैफ पुत्र शाहबाज अहमद, निवासी एकराम नगर, बिलरियागंज
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि मारपीट में प्रयुक्त डंडों को नहर पुलिया के पास झाड़ियों में छिपाया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो डंडे बरामद कर लिए।
आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
























































Leave a comment