Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनता दर्शन में महिला की फरियाद सुन डीएम ने दिलाई राहत

देवरिया। जनता दर्शन में शुक्रवार को एक निराश्रित महिला की फरियाद सुन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भाटपार रानी तहसील के ग्राम कटाई टीकर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। परिवार में एक पुत्री है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जीवन-यापन मुश्किल हो गया है।
महिला ने बताया कि उनके पैर में गंभीर समस्या है और ऑपरेशन कराना जरूरी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के आधार पर तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को राशन कार्ड बनने के साथ ही उसी दिन आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया, ताकि महिला के ऑपरेशन में कोई बाधा न आए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को महिला को शासन की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh