बुजुर्ग और पोते की गला रेत कर हत्या दोहरे हत्याकांड से दहशत, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड जांच में जुटे, आरोपियों की तलाश तेज
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में शुक्रवार को एक बुजुर्ग और उनके पोते की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर, पवई थाना पुलिस तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
























































Leave a comment