बैतालपुर में पशुपालन विभाग ने वृहद पौधारोपण की तैयारी पूरी
देवरिया।जनपद में रविवार को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर सभी विभागों को पौधशालाओं से पौधे प्राप्त करने को कहा गया था।
इसी क्रम में विकास खंड बैतालपुर के पशुपालन विभाग की टीम ने नेरूई अमवां पौधशाला से विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार लगभग 500 पौधे प्राप्त किए।
पौधे प्राप्त करने वाली टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी, सुभाष चंद्र, चेतन मणि एवं सोनू राजभर शामिल रहे।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त पौधों को विकास खंड बैतालपुर अंतर्गत पशुपालन विभाग के विभिन्न संस्थानों के प्रांगण में लगाया जाएगा। पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है, ताकि रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत ससमय पौधरोपण किया जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।
























































Leave a comment