Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार क्रेटा कर ने बाइक सवार को मारी ठोकर बाईक सवार वार गंभीर रूप से घायल

देवरिया।बरहट देवरिया मुख्य मार्ग पर करुअना–रुच्चापार के समीप  तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार ग्राम प्रधान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 अमाव गांव के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश मिश्र 55 वर्ष अपने गांव के सफाईकर्मी नागेंद्र पाल के साथ बाइक से बरहज जा रहे थे। दोपहर लगभग 1 बजे करुअना चौराहे से आगे बरहज की ओर से आ रही एक क्रेटा कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पैर भी टूट गया दुर्घटना के बाद आसपास जमा लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक और क्रेटा कार को मौके पर ही पकड़ लिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh