Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो पहिया वाहन में मारा ठोकर महिला की हुई मृत्यु

देवरिया।भलुअनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 09 जुलाई 2026को रात्रि समय लगभग 8: 30बजे टेकुआ चौराहे से मोटर साईकिल से अपने घर कुइयां जा रहे थे, तभी ट्रेलर‌ के चपेट में आने से महिला की मौत हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार

 ग्राम पंचायत -कुइयां निवासी अजय राजभर अपने मोटर साईकिल से अपने मां सीता देवी पत्नी बनारसी राजभर उम्र 45वर्ष को देवरिया से लेकर घर के तरफ आ रहे। कुछ ही दूर घर पर पहुंचने वाले थे।

तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर गाड़ी ने ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई जबकि अजय राजभर बुरी तरह घायल हो गए‌। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों द्वारा ‌गाड़ी का नम्बर -यू पी 53 जी. टी. 0912 ट्रेलर के चपेट में आने से सीता देवी ट्रेलर के पहिए के नीचे दब जाने के दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक टेलर खड़ा कर मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भलुअनी पुलिस पहुंची। मृतका सीता देवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिसमें एक पुत्र एक पुत्री की शादी हो गई है ।

अभी एक पुत्री एक पुत्र का शादी नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर गांव में मातम पसर गया है और बेटे बेटियों का रोकर बुरा हाल हो गया है । भलुअनी पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh