Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टूटी सड़क और जलभराव से लोग हैं काफी परेशान

देवरिया सलेमपुर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर टूटी सड़क और जलभराव की समस्या से लोग काफी परेशान हैं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 2–3 वर्षों से सड़क की हालत बनी हुई है।  साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं है।
बारिश होते ही नवलपुर पुलिस चौकी के पीछे भागलपुर मार्ग पर सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं नवलपुर सब्जी मंडी से नवलपुर गांव जाने वाले मार्ग पर भी हर बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि बदहाल सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh