Crime News / आपराधिक ख़बरे

Azamgarh News: बिलरियागंज में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बिलरियागंज आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं  वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में बिलरियागंज पुलिस द्वारा क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास से शनिवार को दिन में 10:10 बजे  क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बिलरियागंज  अमित कुमार मिश्रा ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ शनिवार को सुबह 10:10 बजे मुखबीर की सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के समीप वाहन की प्रतीक्षा कर रहे  दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान बिलरियागंज थाना के पुराना चौक कस्बा निवासीअश्वनी पुत्र स्वर्गीय गुड्डू मोदनवाल  और मोहम्मद अमजद पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई जो दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh