कार की चपेट में आने से सब्जी व्यवसायी की हुई मौत।
देवरिया।स्थानीय नगर पंचायत भटनी के 116नम्बर ढाले पर शुक्रवार की रात्रि अपनी दूकान बन्द कर घर जा रहे सब्जी व्यवसायी को एक कार ने ठोकर मार दी ।जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया । उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया ।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार
नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8तिवारी टोला निवासी रघु कुशवाहा पुत्र नेऊर कुशवाहा नगर के 116नम्बर रेलवे ढाले पर सब्जी की दूकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे ।शुक्रवार के रात्रि में अपनी दूकान बन्द कर घर आने के लिए सडक पर मुडे ही थे उसी समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने ठोकर मार दी ।
घटना को देखते ही ढाले पर मौजूद व्यवसाईयो ने पीछा किया ।और कार को घेर लिया पुलिस आयी ।कार सहित सवार तीन लोगो को थाने ले गयी । दुर्घटना की सूचना ऐम्बुलेंस को दी गयी ।और उपचार के लिए मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया गया ।जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषणा क पुलिस को सूचना दिया ।शव मर्चरी घर में रखवा दिया ।इधर दुर्घटना की सूचना पर पुरे नगर में शोक की लहर दौड गयी ।शोक में नगर की दूकाने भी बन्द रही ।
आक्रोशित व्यवसाईयों ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया ।व्यवसाईयो का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आस्वासन दिया है ।मृत्यु की सूचना पर व्यवसायी सहित नगर के लोग पहुंच कर पीडित परिवार को ढांढस देने व उनके साथ खडे रहने की बात कर अपनी शोक सम्वेदना व्यक्त कर रहे है ।मृतक अपने पीछे पिता नेऊर कुशवाहा पत्नी सरोज देवी पुत्र शुभम कुशवाहा सुभाष कुशवाहा छोड गया है ।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि दुर्घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

























































Leave a comment